Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : गांवों की समस्याओं को लेकर सपा नेता अपर नगर आयुक्त...

वाराणसी : गांवों की समस्याओं को लेकर सपा नेता अपर नगर आयुक्त से मिले

वाराणसी (हि.स.)। नगर निगम में शामिल गांवों में जलजमाव और जलापूर्ति की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व ग्राम प्रधान के साथ मुख्य सचेतक सपा पार्षद दल हारुन अंसारी भी आगे आये हैं। सोमवार को हारुन अंसारी और लोहता के पूर्व ग्राम प्रधान इम्तियाज फारुकी अपर नगर आयुक्त देवी दयाल वर्मा से उनके कार्यालय में मिले। पार्षद ने अपर नगर आयुक्त को समस्याओं से अवगत कराया। 

बताया कि लोहता में जल निकासी की समस्या विकराल होती जा रही है। ट्यूबेल के मोटर जल जाने के कारण जलापूर्ति बाधित है। गांवों के नालों की सफाई भी नही हो रही, बरसात का मौसम आने वाला है। शहरी सीमा में शामिल हुए गांव सीर गोवर्धन, लोहता, भिटारी, चुरामन पुर आदि गॉवों की समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण अफसर कराये। 

RELATED ARTICLES

Most Popular