Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी के 4000 कुपोषित बच्चों में बांटे जाएंगे पुष्टाहार, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे...

वाराणसी के 4000 कुपोषित बच्चों में बांटे जाएंगे पुष्टाहार, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सहयोग

वाराणसी(हि.स.)। धर्म नगरी काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उनके लिए पुष्टाहार की व्यवस्था की है। यह पुष्टाहार प्रत्येक कुपोषित नौनिहालों तक पहुंच जाए, इसका दायित्व भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पदाधिकारियों को सौंपा।

विद्यासागर राय के अनुसार 990 आंगनवाड़ी केंद्रों के 4000 कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण किया जाएगा। महानगर के सभी 100 वार्डों में पुष्टाहार वितरण करने के लिए महानगर पदाधिकारी के नेतृत्व में 26 टीमें बनी हैं, जो आंगनवाड़ी मुख्य सेविका के साथ सामंजस्य कर 7 नवम्बर से केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण में लगेंगे। इसके लिए महानगर में महानगर महामंत्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश एवं साधना वेदांती तथा मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता संयोजक बनाए गए हैं। महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार सोमवार को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य सेविका तथा कार्यकर्त्रियों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठकों में महानगर पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पार्षद, मुख्य सेविका आदि मौजूद रहे।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular