Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने किया योगाभ्यास

वाराणसी : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने किया योगाभ्यास

वाराणसी(हि.स.)। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष के अगुआई में ऐतिहासिक सारनाथ स्थित धम्मेख स्तूप की परिक्रमा कर योगाभ्यास किया। योग गुरु योगेश्वर नाथ ने जवानों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और ओम् के साथ ही व्यायाम आदि कराए। इसके बाद उन्होंने प्राणायाम के फायदे भी बताए।

योग गुरु योगेश्वर नाथ ने कहा कि जीवन में योग की अहमियत को समझाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर हर साल दुनियाभर में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग से ऑफिसर, जवान एवं आम जनमानस शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिकों, बल के ऑफिसर, जवानों का आभार जताया।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक कुमार राजीव, कमलेश कुमार, विकास तिवारी , प्रवीण सिंह के अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ से प्रदीप कुमार त्रिपाठी,नीतीश कुमार मिश्रा, सुनील सिंह आदि ने भी भागीदारी की। इसी क्रम में डाॅ. भीम राव आम्बेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हुआ। योग सप्ताह अंतर्गत खिलाड़ियों को योगाभ्यास कराया गया। इसमे नागरिकों ने भी बढ़चढ़ कर योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के प्रति लोगों को जागरूक किया।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular