Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी की सभी सीटें हम जीत रहे : डॉ दिनेश शर्मा

वाराणसी की सभी सीटें हम जीत रहे : डॉ दिनेश शर्मा

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के पूर्व सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

बुधवार को चुनाव प्रचार में आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। आचार्य श्रीकांत मिश्र की देख-रेख में विधि-विधान से बाबा का जलाभिषेक कर उप मुख्यमंत्री ने षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पॉच चरणों के मतदान के बाद ही भाजपा बहुमत में आ गई है। शेष छठें और सातवें चरण में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि वाराणसी की सभी सीटों पर हम जीत रहे हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular