Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: कमरे में मिले दम्पति के शव, छानबीन में जुटी पुलिस

वाराणसी: कमरे में मिले दम्पति के शव, छानबीन में जुटी पुलिस

वाराणसी (हि.स.)। चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार सिंह मोहल्ले में स्थित एक मकान के कमरे में बुधवार को दम्पति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी, थाना प्रभारी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की छानबीन की। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो पाया।

पुलिस ने छानबीन के बाद दम्पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दम्पति की पहचान प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं पूनम श्रीवास्तव के रूप में हुई। मृतक प्रमोद बिल्डिंग कंट्रक्शन का काम करता था और तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस द्वारा संभावना जताई जा रही है कि दम्पति ने आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular