वाराणसी । सारनाथ के पास स्थित पहड़िया की श्रीनगर कालोनी में वृद्ध पिता और उसके बेटे की लाश कमरे में मिली। तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दोनों की लाश पर हड्डियों का ढांचा रह गया था। पुलिस के मुताबिक करीब सप्ताह भर पहले मृत होने की आशंका है। । इनकी पहचान बिहार के भोजपुर जनपद के सेमारिया निवासी बालेश्वर ओझा (90) और जितन ओझा (55) के रूप में हुई।
बालेश्वर ओझा अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ कॉलोनी में करीब 20 साल पहले आये थे। यहां कॉलोनी में डीह बाबा के मंदिर पर रहकर दोनों फूल-माला बेचकर गुजारा करते थे। इधर दो साल से भीख मांगकर गुजारा करते थे। दोनों नशे के आदी भी थे। कॉलोनी के अंकित मौर्य ने बुधवार सुबह पुलिस को फोन कर बताया कि टिनशेड वाले कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है। आवाज देने पर कोई बोल नहीं रहा है। पुलिस पहुंची तो चादर में ही बालेश्वर और उसके बेटे जितन की लाश मिली। दोनों की लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी। सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वाराणसी : कमरे में मिला बाप-बेटे का सड़ा गला शव, दुर्गंध फैलने पर हुई जानकारी
RELATED ARTICLES
