Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : कचहरी स्थानान्तरण की सुगबुगाहट पर अधिवक्ता लामबंद,डीएम पोर्टिकों में प्रदर्शन

वाराणसी : कचहरी स्थानान्तरण की सुगबुगाहट पर अधिवक्ता लामबंद,डीएम पोर्टिकों में प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। कचहरी के स्थानान्तरण की सुगबुगाहट पर अधिवक्ता भी लामबंद हो रहे है। शुक्रवार को अधिवताओं ने कचहरी के स्थानान्तरण को लेकर होने वाली समस्याओं को साथी अधिवक्ताओं के चौकियों पर जाकर बताया। इसके बाद डीएम पोर्टिकों में जमकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल बनारस बार के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय व कमिश्नरी बार के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णकांत दीक्षित ने अय्याशों को काशीवास, वकीलों को वनवास, बनारस क्लब खाली करों, यहां बनेगा न्याय का मंदिर। बनारस कचहरी का विस्तारिकरण हो, हमारी कचहरी यहीं रहेगी आदि लिखी तख्तियां लहराया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी विस्थापन से अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में नागेन्द्र सिंह, शशीकांत दुबे ,विकाश नारायण दुबे, सुशील मौर्या, ज्ञानेन्द्र शर्मा,संजय पटेल, परमानन्द तिवारी,संजय भट्टाचार्या, सुभाष नदन चतुर्वेर्दी, धर्मेन्द्र कुमार, संजीवन यादव,श्यामजी वर्मा,ओमप्रकाश दुबे, संतोष ठाकुर, दीपक सिंह, रोशन सेठ आदि अधिवक्ता शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular