Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा नेताओं...

 वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

– जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी के निधन पर शोक जतायेंगे

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शनिवार को एक साथ बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व महापौर कौशलेंद्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पार्टी के प्रोटोकाल प्रभारी शैलेश पांडेय आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने किया।

एयरपोर्ट से दोनों डिप्टी सीएम प्रदेश सरकार के सिंचाई और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक गांव जमालपुर ओड़ी रवाना हो गये। यहां दोनों डिप्टी सीएम स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का बीते बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद से ओड़ी गांव स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेताओं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का तांता लगा हुआ है। बीते शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वतंत्रदेव सिंह के गांव पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री की मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से मुलाकात की। लगभग आधे घंटे के ठहराव के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए। ओड़ी गांव में राजनेताओं के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular