Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा: जींस में बेल्ट लगाने वाली जगह पर छिपाकर...

वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा: जींस में बेल्ट लगाने वाली जगह पर छिपाकर लाया 34 लाख का सोना

वाराणसी | लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को शारजाह से वाराणसी पहुंचे एक यात्री के पास से 697.100 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये है। सोना को जब्त कर यात्री को हिरासत में लेकर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

जांच के दौरान इतना सारा सोना यात्री द्वारा पहनी गई जींस के बेल्ट वाले हिस्से में मिला। सोने को पेस्ट के रूप में ढाला गया था और जींस के बेल्ट वाले हिस्से में सिल दिया गया था। खाड़ी देशों से सोने और अन्य कीमतों चीजों की तस्करी के लिए तस्कर आए दिन नए नए तरीके खोजकर एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश करते रहते हैं।

तस्करी के खिलाफ मुस्तैद एजेंसियां लगातार तस्करों के नए-नए तरीकों और मनसूबों का नाकाम करती आई हैं। हाल के दिनों में वाराणसी एयरपोर्ट पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं, चहां तस्करों की योजना धरी की धरी रह गई है। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स -184 से शारजाह का विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े छह बजे पहुंचा। कस्टम टीम द्वारा यात्रियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular