Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : आबादी के बीच बना रहे थे अवैध स्प्रिट, गिरफ्तार

वाराणसी : आबादी के बीच बना रहे थे अवैध स्प्रिट, गिरफ्तार

वाराणसी (हि.स.)। चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज धूपचण्डी रामलीला मैदान के पास आबादी के बीच अवैध रूप से स्प्रिट बना रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस टीम ने मौके से 840 लीटर स्प्रिट भी बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने शनिवार को बताया कि मूल रूप से त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर निवासी जितेन्द्र मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा, मारूफपुर थाना बलुआ  जनपद चंदौली निवासी अशोक मिश्रा पुत्र स्व. कैलाश पति मिश्रा काफी समय से जगतगंज धूपचण्डी रामलीला मैदान के पास अवैध रूप से स्प्रिट बना रहे थे। 
सटीक सूचना मिलने पर बीते शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर चेतगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर मौके से  चार ड्रमों में कुल 840 लीटर डीनेचर्ड इथाइल अल्कोहल स्प्रिट बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Submitted By: Shreedhar Tripathi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular