Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: अशोक पांडेय पुन: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाये गये

वाराणसी: अशोक पांडेय पुन: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाये गये

वाराणसी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को वाराणसी के वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय को पुनः प्रदेश प्रवक्ता पद पर एवं  काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। 
रविवार की शाम इसकी जानकारी मिलने पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने हर्ष जताया। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा,काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य,प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर,डॉ नीलकंठ तिवारी,रविन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य अशोक धवन,विधायक सौरभ श्रीवास्तव,डॉ अवधेश सिंह,सुरेंद्र नारायण सिंह ,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular