Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनवायरल हुआ जान्हवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक, फैंस कर रहे हैं जमकर...

वायरल हुआ जान्हवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी ट्रेडिशन लुक में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।इन तस्वीरों में जान्हवी येलो कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने कानों में बड़े झुमके कैरी किये हैं और अपने बालों को खुला छोड़ा है।

फैंस जान्हवी के इस ट्रेडिशनल लुक पर फ़िदा हो गए हैं और उनके इस लुक की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली ‘ और ‘बवाल’ में नजर आयेंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular