Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवायरल बुखार : मुख्यमंत्री योगी ने 46 मौतों पर जताया दुख, आज...

वायरल बुखार : मुख्यमंत्री योगी ने 46 मौतों पर जताया दुख, आज करेंगे फिरोजाबाद का दौरा

फिरोजाबाद | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे। वह सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल जानेंगे। इसके बाद उन इलाकों का दौरा करेंगे, जो सबसे ज्यादा वायरल बुखार से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम रविवार रात जिला प्रशासन को मिला। इसे लेकर अफसर रातभर तैयारियों में जुटे रहे। 

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायरल बुखार/डेंगू से बच्चों सहित 46 की मौत की जानकारी होने के बाद नगर विधायक मनीष असीजा से फोन पर वार्ता करके दुख जाहिर किया। उन्होंने जिला प्रशासन को बीमार बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डीएम को दिए। 

नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार दोपहर फिरोजाबाद आने की बात कही है। इस संबंध में डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 30 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला, नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular