Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाबैग कंपनी के साथ मिलकर सीवर की समस्या को जड़ से खत्म...

वाबैग कंपनी के साथ मिलकर सीवर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा नगर निगम

-टेक्निकल पद्धति को लेकर घंटों चला मंथन, कम्पनी ने दिया प्रजेंटेशन

गाजियाबाद(हि.स.)। नगर निगम ने अब महानगर की सीवर की जटिल समस्या को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को वाबैग कंपनी के पदाधिकारियों के साथ घंटों मंथन किया। बैठक के बाद नगर आयुक्त ने दावा किया कि अब सीवर की समस्या को टेक्निकल पद्धति से स्थायी रूप से निस्तारित किया जाएगा। जिसकी कवायद कम्पनी व नगर निगम ने शुरू कर दी है।

इससे पहले वाबैग कंपनी के पदाधिकारियों ने सीवर समस्या के समाधान को लेकर अपनी प्रेजेंटेशन देते हुए तकनीकी रूप से और अधिक बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि आगामी तीन माह में मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सीवर समस्याओं के समाधान कराया जा सकेगा। जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि मॉनिटरिंग करने में भी आसानी रहेगी । नगर आयुक्त ने महानगर की जनसंख्या के अनुसार मैपिंग करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीश सिंह एच एस चौहान कैपिटल प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री रामा ईयर हेड कैपिटल प्रोजेक्ट ऑफिसर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular