फतेहपुर (हि.स.)। जिले में गुरुवार को कुरान से कुछ आयतों को हटाने का बयान देने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समाज में आक्रोश है। लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए रिजवी के गिरफ्तारी की मांग की है।
बिन्दकी नगर के शहर काजी मोहम्मद रजा कादरी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। शहर काजी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम प्रियंका से मिला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कुरान की कुछ आयतों को हटाने की मांग करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
बताते चलें कि वसीम रिजवी उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष है और उन्होंने पिछले दिनों एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कुरान की कुछ आयतों को हटाने की जरूरत है। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की है। इस मौके पर मोहम्मद हाजी जफर कारी, इरफान सनी, मोहम्मद सलीम पप्पू अहमद, शोएब खान, हाफिज दानिश, यूनुस खान, इंसाफ निजामी, मोहम्मद मुदस्सीर हाफिज सादिक, अतीक अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने की उठी मांग
RELATED ARTICLES
