– रेल मंत्री से मिले पंकज चौधरी ने ट्वीट से साझा की जानकारी
– आनंद नगर जंक्शन से सिसवा बाजार को रेल मार्ग से जोड़ने का प्रयास
महाराजगंज(हि.स.)। जिले के निवासियों की वर्षों से महाराजगंज जिला मुख्यालय को रेल से जोड़ने की मांग की जा रही है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रेल मंत्री से मिलकर इस पर विचार विमर्श किया। संभावना जताई है कि इसी वित्तीय वर्ष में इसके लिए धन आवंटित किया जा सकता है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने ट्विटर पर जनपदवासियों को जानकारी देते हुए कहा है कि आनंद नगर जंक्शन से सिसवा बाजार को रेल मार्ग से जोड़ दिया जाए तो यह व्यवसायिक रूप से अच्छी खासी आमदनी देने वाली रेल लाइन होगी। साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की सीमा के नजदीक से होकर गुजरेगी। इसका भी बहुत बड़ा सामरिक महत्व साबित होगा। आनंद नगर जंक्शन से सिसवा बाजार की दूरी 65 किलोमीटर होगी। जिस पर लागत भी सरकार का कम आएगा। यह रेल लाइन लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 से पहले बनने की संभावना है।
आमोद
