Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले होमगार्ड को पुलिस ने भेजा...

वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले होमगार्ड को पुलिस ने भेजा जेल

जालौन (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र में 02 दिन पहले एक होमगार्ड ने 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। इसके बाद मासूम का मेडिकल कराया गया। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई और फिर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

पूरा मामला एक कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर रविवार के दिन एक होमगार्ड ने घर में सामान देने के बहाने 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने रोते हुए आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि रविवार के दिन इस घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें रेप की पुष्टि हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विशाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular