Saturday, March 14, 2026
Homeखेलवर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, मुख्यमंत्री ने दी...

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

लखनऊ(हि.स.)। टोक्यो ओलंपिक के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!”

अमेरिका के यूजीन में चल रही चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर थ्रो कर रजत पदक जीता है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular