Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवर्तमान सत्ता के खिलाफ मुखर होईए, नहीं तो भविष्य चौपट हो जायेगा...

वर्तमान सत्ता के खिलाफ मुखर होईए, नहीं तो भविष्य चौपट हो जायेगा : सपा

बलिया (हि.स.)। समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वाधान में रविवार को ‘बूथवार शिक्षकों की भूमिका : संवाद से समाधान की ओर’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी सत्ता में थी तब सबसे अधिक सम्मान बलिया को ही दिया। शिक्षकों का आह्वान किया कि वर्तमान सत्ता के खिलाफ मुखर होइए, अन्यथा ये लोग आप का वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी चौपट कर देंगे।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन देने और शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की घोषणा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान सौरभ कुमार मिश्र, सुनील कुमार शर्मा, आलोक रंजन मिश्र, मुकेश चौहान, राजेश यादव, पीएन यादव, शिवजी, डा. चंदन गुप्ता, नरेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने माला पहना कर समाजवादी पार्टी में स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष डा.आनन्द यादव और संचालन पार्टी के जिला प्रवक्ता और शिक्षक नेता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular