Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवर्तमान वर्ष में यूपी में मिलेट के रूप में बाजरा की खरीद...

वर्तमान वर्ष में यूपी में मिलेट के रूप में बाजरा की खरीद का एमएसपी हुआ तय : सूर्य प्रताप शाही

वर्ष 2023 को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप मना रहा

वाराणसी(हि.स.)। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान में कृषि विभाग भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश सरकार किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों के उत्पादन के लिए लगातार जागरूक कर रही है।

शाही ने कहा कि ज्वार, बाजरा, मक्का के खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगभग 9.50 लाख किट दलहल व तिलहन के बीज किसानों को उपलब्ध कराया गया है। इस किट से किसान कम लागत व कम मेहनत में अच्छी फसल उत्पादन कर आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।

कृषि मंत्री शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से रूबरू थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। एक लाख छह हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती के लिए किसानों का चयन क्लस्टर के जरिए किया गया है। केंद्र व राज्य सरकारें इस योजना को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिलेट(मोटा अनाज)वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है। प्रदेश में 15 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिेलेट वर्ष का शुभारंभ करेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने अगले 4 वर्ष में 68 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मिलेट के पैदावार का लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जायेगा। वर्तमान वर्ष में मिलेट के रूप में बाजरा की खरीद का एमएसपी तय हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 33408 किसानों के कर्ज माफ होंगे। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्ज माफी का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए थे। उस दौरान किन्ही कारणों से छूटे 33408 हजार किसानों के भी 190 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया जाएगा। सरकार ने इस संबंध 5 जनवरी को गजट भी जारी कर दिया है। एक सवाल के जबाब में कृषि

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान आंदोलन फेल हो गया। कारण रहा पिछली समाजवादी पार्टी के सरकार की तुलना में प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों का तीन गुना अधिक अनाज खरीदा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सत्ता में भाजपा सरकार आई तो 5.3 फीसदी कृषि विकास दर थी। इस समय आठ फीसद है। सरकार ने इसे दस फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular