Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवर्चस्व की जंग में घायल एलएलबी छात्र की मौत, आरोपितों पर लगेगा...

वर्चस्व की जंग में घायल एलएलबी छात्र की मौत, आरोपितों पर लगेगा गैंगस्टर

मेरठ (हि.स.)। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि में वर्चस्व की जंग में गोली लगने से घायल एलएलबी छात्र की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

आईआईएमटी विवि में शिक्षक को बदलने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद चल रहा था। जतिन त्यागी गुट शिक्षक को बदलवाने के पक्ष में था तो सचिन यादव गुट शिक्षक के पक्ष में उतर आया था। दोनों गुटों में वर्चस्व की जंग चल रही थी। आईआईएमटी विवि से अपने घर जा रहे एलएलबी छात्र सचिन यादव को हमलावरों ने भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में घेरकर गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की चार बाइकों को मौके से बरामद कर लिया और सात आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

गंभीर रूप से घायल सचिन का लोकप्रिय अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को घायल सचिन की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि आरोपितों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular