Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वर्कशॉप में अचानक स्टार्ट हुई रोडवेज बस से कुचलकर मैकेनिक की मौत

 वर्कशॉप में अचानक स्टार्ट हुई रोडवेज बस से कुचलकर मैकेनिक की मौत

बदायूं (हि.स.)। रोडवेज वर्कशॉप में बुधवार को खड़ी बस अचानक स्टार्ट होकर मैकेनिक के ऊपर चढ़ गई। हादसे में मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मैकेनिक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सिविल लाइन थाना के दातागंज रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में सदर कोतवाली के खंड सारी मोहल्ले के रहने वाले असलम आउटसोर्सिंग के जरिए मैकेनिक का काम करते थे। बुधवार को असलम रोडवेज वर्कशॉप में बस की सर्विस कर रहे थे।

इस दौरान वहां दूसरी बस अचानक स्टार्ट होकर चल दी, जिसकी ओर असलम में ध्यान नहीं दिया और उसकी कुचलकर मौत हो गई। रोडवेज वर्कशॉप में मौजूद मैकेनिक व चालकों ने देखा तब तक असलम की मौत हो चुकी थी। साथी मैकेनिक शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस स्टार्ट होने की आशंका जाता रहे हैं। फिलहाल रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि असलम के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

अरविंद/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular