Sunday, March 29, 2026
Homeमनोरंजनवरुण धवन-कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस...

वरुण धवन-कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

वरुण धवन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में वरुण और कृति के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की है। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने की 19 तारीख को रिलीज होगा।

फर्स्ट लुक पोस्टर में में फुल मून के साथ वरुण धवन की आंखें बहुत ही खतरनाक लग रही हैं और साथ ही उनके अन्दर आग में जलता हुआ भेड़िया दिखाई दे रहा है। पोस्टर में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। सिर पर वॉर्म कैप लगाए, मफलर लिए और शॉर्ट हेयर के साथ कृति बिलकुल ही अलग लुक में नजर आ रही हैं।

इस पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ‘भेड़िया’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं, जबकि दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular