Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडावरिष्ठ सहायक को मातृशोक, शोकसभा आयोजित

वरिष्ठ सहायक को मातृशोक, शोकसभा आयोजित


रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला (बलरामपुर)। भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज उतरौला के वरिष्ठ सहायक अमरेश कुमार पाण्डेय की माताश्री का विगत दिवस आकस्मिक देहावसान हो जाने पर पूरा विद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया। उनके निधन पर प्रधानाचार्य केके सरोज द्वारा शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिवार को सम्बल तथा शान्त्वना के लिए ईश्वर प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर शिक्षक उत्तम कुमार श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद,मोहम्मद इस्लाम, सुरेन्द्र कुमार, दीपक चौरसिया, दुर्गेश कुमार, यशपाल सिंह, सहायक लिपिक सीता राम वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी वीरेन्द्र कुमार, इन्द्र बहादुर, सुनील द्विवेदी, अमर नाथ, दिनेश कुमार,रमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular