Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवरिष्ठ भाजपा नेता केशव माैर्या ने गुझिया खिलाकर दी होली की बधाई

वरिष्ठ भाजपा नेता केशव माैर्या ने गुझिया खिलाकर दी होली की बधाई

लखनऊ(हि.स.)। रंगों के त्योहार होली पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं पत्रकार भी शामिल हुए।

वरिष्ठ नेता के लखनऊ स्थिति आवास पर समारोह आयोजित हुआ। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने गुझिया खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं भी दी। लोगों ने उनके साथ फूलों की होली भी खेली। सुबह से ही उनके आवास पर लोगों का जाना शुरू हो गया था। लोगों ने पापड़, चिप्स और गुझिया का स्वाद चखा। दर्जनों के संख्या में लोग उनके आवास पर मिलने गए।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular