Wednesday, February 18, 2026
Homeराज्यवन विभाग ने रजौली के पड़रिया पौधशाला में कराया चित्रकारी एवं क्विज...

वन विभाग ने रजौली के पड़रिया पौधशाला में कराया चित्रकारी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पंकज कुमार आर्य

सरकारी विद्यालय के बच्चों ने दिखाई उत्कृष्टता–डीएफओ

रजौली।
वन्य प्राणी सप्ताह को लेकर मंगलवार को वन विभाग द्वारा रजौली प्रखंड के हरदिया स्थित पड़रिया पौधशाला में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकारी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीएफओ अवधेश कुमार ओझा ने बताया कि वन विभाग द्वारा अक्टूबर माह में 2 से 10 अक्टूबर तक 75वें आजादी के मौके पर अमृत महोत्सव एवं वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसके तहत सोमवार को वन विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए रजौली वन प्रक्षेत्र परिसर से साइकिल रैली निकाली गई थी। वहीं मंगलवार को हरदिया पंचायत के पड़रिया पौधशाला में चित्रकारी प्रतियोगिता एवं वन्य प्राणी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 46 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सातवां एवं आठवां वर्ग के 28 बच्चों के बीच चित्रकारी प्रतियोगिता व नौवां एवं दसवां वर्ग के 18 बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराया गया। चित्रकारी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय चिरैला की छात्रा करिश्मा कुमारी ने प्रथम, बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल, सिरदला के छात्र अमन कुमार ने द्वितीय एवं डीएवी रजौली की छात्रा रिया कुमारी ने तृतीय प्राप्त किया।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में रजौली इंटर विद्यालय के दो छात्रों सौरव कुमार वर्मा एवं रोहित रंजन को संयुक्त रूप से प्रथम, इंटर विद्यालय के छात्र शुभम कुमार को द्वितीय एवं साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव कृपाल रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को डीएफओ अवधेश कुमार ओझा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।डीएफओ ने बताया कि प्रतियोगिता में आये 11 विद्यालयों से 46 छात्र-छात्राओं के बीच केवल दो बच्चे पौधशाला देखे थे। डीएफओ द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को पौधशाला से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। डीएफओ ने प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं के परिजनों समेत विद्यालयों के शिक्षकों का आभार प्रकट किया।साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले ज्यादातर बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हैं। उन्होंने भविष्य के नागरिक कहे जाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि वर्ष-2019 में बिहार सरकार द्वारा रजौली को वन्य प्राणी आश्रयणी घोषित किया गया था।इसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष लोगों के बीच वन्य प्राणियों से संबंधित जागरूकता के लिए विभिन्न तरीकों से प्रचार-प्रसार किया जाता है। डीएफओ ने कहा कि अगले वर्ष-2022 में भी वन्य प्राणी सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर प्रभारी रेंजर अखिलेश्वर प्रसाद, वनरक्षी, केयर टेकर, पवन कुमार समेत कई वन कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular