Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवन विभाग की अपील, तेंदुए की अफवाह पर ना दें ध्यान

वन विभाग की अपील, तेंदुए की अफवाह पर ना दें ध्यान

मेरठ (हि.स.)। तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मेरठ कैंट के आरवीसी सेंटर में तेंदुआ दिखने की वीडियो प्रसारित हो रही है। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश में टीमों को लगा दिया है। इसके साथ ही लोगों से तेंदुए की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

मेरठ के विभिन्न हिस्सों में तेंदुए के दिखने के प्रमाण लगातार मिल रहे हैं। टीपीनगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी में काफी छानबीन के बाद भी वन विभाग को तेंदुआ नहीं मिला। अब मेरठ कैंट के आरवीसी सेंटर में तेंदुए के भ्रमण करने का वीडियो प्रसारित हो रहा है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आरवीसी सेंटर में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलते ही उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा एसओपी की गाईन्डलाईन्स के अनुसार तेंदुए की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि अभी तक आरसीवी सेंटर में तेंदुए की उपस्थिति अथवा गतिविधियों का कोई पुष्ट सुराग नहीं मिला है।

उन्होंने जनपद मेरठ की जनता से अपील की कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा घबरायें नहीं। किसी भी वाट्सऐप अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं की सत्यता को परखने के उपरान्त ही उस पर विश्वास करें। यदि उनके क्षेत्र में तेन्दुए की उपस्थिति की कोई पुष्ट सूचना प्राप्त होती है तो उसके सम्बन्ध में क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ मोबाईल नंबर 7078088105, गौरव कुमार वन्य जीव रक्षक मोबाइल नंबर 8279496937, 7536058243, कमलेश कुमार वन्य जीव रक्षक मोबाइल नंबर 9917313608, 9368396336 तथा प्रभागीय कार्यालय के दूरभाष नंबर 01212641762 पर सूचना दी जाए। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular