बुलंदशहर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही चुनावी रंगमंच पर नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। वन विभाग में तैनात दरोगा अजीत भड़ाना का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा एक राजनीतिक मंच पर खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। दरोगा ने जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया पर भाजपा के पक्ष में दरोगा से वोट करने का दबाव डालते हुए देखा जा सकता है। दरोगा अजीत भड़ाना ने भाजपा के कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरोगा अजीत भड़ाना ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी भी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने भाजपा विधायकों और नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पूरे प्रकरण पर जिला वन अधिकारी विनीता सिंह ने कहा कि वन दरोगा अजीत भड़ाना का एक वीडियो प्राप्त हुआ है। प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। अजीत भड़ाना ने अपना इस्तीफा विभाग के आला अधिकारियों को भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सचिन
