Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवन्यजीव प्रेमियों ने 'सेव द लॉयन' के लिए किया पैदल मार्च

वन्यजीव प्रेमियों ने ‘सेव द लॉयन’ के लिए किया पैदल मार्च

– ‘वॉक’ वन्यजीव प्रेमियों ने दिया ‘सेव द लॉयन’ का संदेश

– प्राणि उद्यान में विश्व शेर दिवस पर ‘सेव द लॉयन’ के साथ वॉक हुआ

– चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर शेर की पेटिंग बनाकर दिया शेर के संरक्षण का संदेश

गोरखपुर (हि.स.)। विश्व शेर दिवस पर बुधवार को शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में पैदल (वॉक) कर ‘सेव द लॉयन’ का संदेश दिया गया। प्राणी उद्यान के प्रवेश द्वार से शेर के बाड़ा तक आयोजित इस वॉक में युवा अपने चेहरे और हाथों पर शेर की पेटिंग बना रखा था। ऐसा करके वह ‘सेव द लॉयन’ की अपील कर रहे थे।

इस वॉक को प्राणी उद्यान के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डॉ योगेश प्रताप सिंह एवं हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। विश्व लॉयन दिवस पर प्राणी उद्यान में सेव द लायन वॉक, पेटिंग एवं संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, हेरिटेज फाउंडेशन, वी फॉर पिपुल, रोटरी क्लब मिड टाउन एवं जीबीएस ने इसे संयुक्त रूप से आयोजित किया।

चेहरे को पेंट कर लड़कियां चल रही थीं आगे-आगे

वॉक में अदिति, अन्नपूर्णा एवं प्रियांशी ने अपने अपने चेहरे पर शेर की आकृति पेंट कर आगे-आगे चल रही थीं। इनके पीछे लोगों और युवाओं की लंबी कतारें थीं। य़ह मनोहर दृश्य प्राणी उद्यान में आए पयर्टकों का ध्यान आकृष्ट कर रहीं थीं।

हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में बनाई आकृति

सचिन, प्रकाश, हर्षिता, अमृता समेत काफी संख्या में युवाओ-युवतियों के अलावा एस आर्ट से शिवम गुप्ता आदि ने भी अपने हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर शेर की पेटिंग बना रखी थी।

लगाते रहे नारा

पेंटिग से शेर की आकृति बनाए पैदल रहे युवा और युवतियों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था। इसके साथ वे सेव द लॉयन-सेव द अर्थ का नारा लगा रहे थे। पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

हाथों में तख्तियां थामे थे

हाथों में तख्ती लिए हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल, प्राणी उद्यान पशु चिकित्सक डॉ. योगेश श्रीवास्तव, हेरिटेज एवियंस से मनीष चौबे, हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी नरेंद्र मिश्रा एवं अनुपमा मिश्र, हेरिटेज वारियर्स की संयोजिका मल्लिका मिश्रा, वी फॉर द एनिमल से नितेन अग्रवाल, रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन से अध्यक्ष बाल कृष्ण अग्रवाल, विकास केजरीवाल, आशुतोष अग्रवाल, जीबीएस से अमर ज्वाय सिंह, पर्यावरणविद भुवनेश्वर पाण्डेय, रेंजर राजेश पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, रेंजर चंद्रभूषण पासवान, वन दरोगा रोहित सिंह, पशु चिकित्सक डॉ. रवि यादव आदि चल रहे थे और युवाओं के सुर में सुर मिला रहे थे।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular