राज्य डेस्क
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में आठ की मौत हो गई जबकि चार झुलस गए। मृतकों में गढ़वा और गुमला के दो-दो जबकि पलामू, कोडरमा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। ठनका से झुलसे लोगों में तीन प. सिंहभूम और एक गुमला के घाघरा प्रखंड की छात्रा है। गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र के परसवान और पिपरा में आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे सुमेर उरांव और भैंस चरा रहे सोमारू यादव की मौत हो गई। गुमला के सिसई में वज्रपात से एतवा नगेशिया और आशीष कुल्लू नामक ग्रामीण की मौत हो गई। गुमला के ही घाघरा में घाघरा में वज्रपात होने से 8वीं की छात्रा किरण अचेत हो गई। कोडरमा के डोमचांच में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला ने दम तोड़ दिया। सिमडेगा के ठेठईटांगर में राजू तिर्की नामक ग्रामीण पर बैल चराते समय ठनका गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित इटोर पंचायत में ठनका की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि तीन झुलस गए।
यह भी पढ़ें : ‘इडा’ तूफान की तबाही, 14 लोगों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
