Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडावजीफे की वेबसाइट बदली, अब नए साइट पर होगा आवेदन

वजीफे की वेबसाइट बदली, अब नए साइट पर होगा आवेदन

संवाददाता

गोण्डा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने जनपद के समस्त शैक्षिक संस्थानों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा वेबसाइट परिवर्तित कर दी गयी है। इसलिए जनपद के समस्त संस्थानों में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को वेबसाइट परिवर्तित होने के सम्बन्ध में सूचित कर दें। उन्होंने यह भी बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु आधार कार्ड से छात्र का मोबाईल नम्बर लिंक होना आवश्यक है एवं छात्र का आधार कार्ड नम्बर उसके बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है। इसलिए जिन छात्रों द्वारा अभी तक आधार कार्ड मोबाईल नम्बर लिंक नहीं कराया है, वे छात्र शीघ्र ही लिंक कराने का कार्य करा लें ताकि छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने में कोई कठिनाई न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular