फिरोजाबाद (हि.स.)। अधिवक्ता शिवशंकर दुबे की हत्या के विरोध में बुधवार को वकीलों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
ज्ञापन में वकीलों ने कहा है कि पीड़ित परिवार ने जो मांग जिला प्रशासन के माध्यम से शासन से की थी अभी तक पूरी नहीं की गयी। इससे अधिवक्ताओं में काफी रोष है। वहीं, प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना आवश्यक है, जिससे अधिवक्तागण निर्भीक होकर न्यायिक कार्य कर सके और आम जनता को न्याया दिला सके।
पैदल मार्च में बार के उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, कोषाध्यक्ष भूरी सिंह वर्मा, शशिकांत पाराशर, अब्दुल सलाम, सुधीर माहेश्वरी, राजेश कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र यादव, यतीश यादव आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कौशल
