Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वंशवादी राजनीति के आरोपों पर सपा का भाजपा पर पलटवार

 वंशवादी राजनीति के आरोपों पर सपा का भाजपा पर पलटवार

-भाजपा नेताओं के सक्रिय राजनीति में शामिल बेटों के लिखे नाम

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के समाजवादी पार्टी (सपा) पर वंशावादी राजनीति का आरोप लगाए जाने के बाद सपा ने पलटवार किया है। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन भाजपा नेताओं के बेटों व परिवारीजनों की तस्वीर साझा की है जो सक्रिय राजनीति में हैं। तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि सवाल उठाने वाले इन चेहरों को भी देख लें।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा व उनके बेटे बी वाई राघवेंद्र, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व उनके बेटे दुष्यंत सिंह, मेनका गांधी व उनके बेटे वरुण गांधी, विजय राजे सिंधिया व वसुंधरा राजे सिंधिया, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनके बेटे अभिषेक सिंह समेत अन्य नेताओं की फोटो साझा कर भाजपा को घेरा है।

जितेन्द्र पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular