Saturday, March 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवंदे भारत मिशन के तहत भारत से चीन जाएंगी दो फ्लाइट

वंदे भारत मिशन के तहत भारत से चीन जाएंगी दो फ्लाइट

बीजिंग (हि.स.)। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण चीन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत चीन के ग्वांगजू शहर से और भारत की राजधानी दिल्ली से 23 और 30 अक्टूबर को दो फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा।

चीन में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि एयरइंडिया 23 और 30 अक्टूबर को चीन के ग्वांगजू शहर से और भारत की राजधानी दिल्ली के क्षेत्र से दो फ्लाइट्स के संचालन की योजना बना रहा है।

इन फ्लाइट्स में यात्रा करने के लिए पेमेंट देनी होगी। एयरलाइंस की ओर से किराया निर्धारित किया जाएगा।

इन फ्लाइट्स के जरिए उन भारतीयों की मदद की जाएगी जिनके पास चीन लौटने का वैलिड वर्क वीजा हो और वह चीन लौटना चाहते हैं। साथ ही उन भारतीयों को भी जो चीन से भारत वापस आना चाहते हैं।

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक चीन से पांच फ्लाइटों का संचालन किया जा चुका है। इससे पहले ग्वांगजू, निंगबो और शंघाई से फ्लाइट्स का संचालन किया गया था। इससे पहले भारत ने वुहान से भारतीयों को वापस लाने के लिए फरवरी में  भी 3 फ्लाइट्स चलाई थी, जब कोरोना चीन में चरम पर था।

इन फ्लाइट्स से भारत आने वाले भारतीयों को भारत आने पर भारत सरकार के कोरोना को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करते हुए 7 दिनों तक पेमेंट देकर इंस्टीट्यूशन क्वारनटीन (एकांतवास) और इसके बाद अपने घर में भा सात दिनों  के लिए एकांतवास में रहना होगा। इसके लिए यात्रियों से अंडरटेकिंग भी ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि  जो लोग भारत से चीन जाएंगे उन्हें भी 14 दिनों तक आवश्यक होटल क्वारनटीन में रहना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular