संवाददाता
धानेपुर, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशभारी स्थित मुर्तिहवा चौराहे के निवासी दीन दयाल मौर्या ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस सूचित किया है कि उसकी पत्नी श्रीमती देवी और तीन बेटियां घर से गायब हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को एक आवश्यक कार्य के लिए बलरामपुर गए हुए थे। लौटकर आये तो पत्नी और बेटियाँ घर पर नही मिलीं। आस, पड़ोस व रिश्तेदारों से फोन कर पता लगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कहीं पता नही चला। इसकी लिखित सूचना 31 अक्टूबर को थाने पर दी जा चुकी है। दीनदयाल के मुताबिक़, उनके पत्नी देवी की उम्र 52 वर्ष, बेटी रूबी उम्र 19 वर्ष, रिंका उम्र करीब 15 वर्ष, पिंका उम्र करीब 12 वर्ष है। शंका के आधार पर उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी रूबी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने घर से भागने के लिए रूबी को खाते में पैसे दिए। इस बात की जानकारी उन्हें वहां से मिली, जहां से रूबी ने खाते से पैसों की निकासी की थी। पैसे निकालने के बाद रूबी अपनी माँ और दो छोटी बहनो को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। दीनदयाल की माने तो यदि उसकी बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, तो प्रेमी के साथ उसका भाग जाना तो समझ में आता है लेकिन उसकी माँ और दो छोटी बहनों को उसका प्रेमी साथ क्यों ले जाएगा, यह बात गले नही उतर रही है। पिता ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी और तीनो बेटियों ने किसी गलत आदमी के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाया है।
लड़की प्रेमी संग फरार, माँ व दो बहनों को भी ले गयी साथ
RELATED ARTICLES
