Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोहिया ने बीज बोया था समाजवाद का लेकिन दुर्भाग्य से फसल में...

लोहिया ने बीज बोया था समाजवाद का लेकिन दुर्भाग्य से फसल में निकला परिवारवाद: केशव

– उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का समाजवादियों के परिवारवाद पर हमला

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को एक बार फिर सामजवादियों पर हमला बोला है। उन्होंने नाम लिए बगैर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के समाजवाद को कटघरे में खड़ा किया है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने तो बीज समाजवाद का बोया था लेकिन दुर्भाग्य से फसल में परिवारवाद निकला। यह पहल मौका नहीं है जब केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। विधान सभा सत्र के दौरान केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच गहमागहमी किसी से छिपी नहीं है। उसके बाद से वह लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर दिख रहे हैं।

अखिलेश यादव इस समय पश्चिम उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर निकले हैं।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular