Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोहता रिंगरोड के किनारे युवती का रक्तरंजित शव मिला, हत्या की आशंका

लोहता रिंगरोड के किनारे युवती का रक्तरंजित शव मिला, हत्या की आशंका

वाराणसी (हि.स.)। लोहता थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के समीप रिंगरोड के किनारे शनिवार को एक युवती का रक्तरंजित शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ एडिशनल एसपी नीरज पांडेय, सीओ सदर भी पहुंच गए।

पुलिस को छानबीन में मृतक युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और उससे खून रिसता दिखा। आसपास पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

लोहता थाना पुलिस के मुताबिक आज सुबह कुछ लोग रिंगरोड से गुजर रहे थे तो सड़क किनारे एक युवती की रंक्तरंजित औंधे मुंह लाश देख शोर मचाया। जांच में युवती के मुंह से खून निकलता पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या रिंग रोड के किनारे ही की गई है। छानबीन में शव के आस-पास शराब की बोतलें, नमकीन का पैकेट भी मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular