Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोस चुनाव : मैनपुरी से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह लड़ेंगे चुनाव

लोस चुनाव : मैनपुरी से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने सात लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा के सात और प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची में प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी से ताल ठोकेंगे। जबकि इलाहाबाद से पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी क्रम में बलिया से वीरेन्द्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर, गाजीपुर से पारसनाथ राय, मछलीशहर से बीपी सरोज, फूलपुर से प्रवीण पटेल और कौशाम्बी से पुन: विनोद सोनकर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल अभी रायबरेली, देवरिया, सोनभद्र, भदोही व कैसरगंज सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular