Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोस चुनाव : भाजपा ने भदोही सीट से डॉ विनोद कुमार बिंद...

लोस चुनाव : भाजपा ने भदोही सीट से डॉ विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया।

भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की एक और सूची में भदोही सीट से डॉ विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया है। भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काट कर डॉ विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पूर्व भाजपा की ओर से उप्र की सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे, जिसमें मैनपुरी की सीट पर योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को सपा अध्यक्ष की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के सामने चुनाव मैदान में उतारा है। सीट पर जयवीर सिंह के आने से सपा और भाजपा के बीच सियासी मुकाबला रोचक हो गया है।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular