Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोस चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव भाजपा में...

लोस चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव भाजपा में शामिल

पूर्व सांसद वीर सिंह व कमलेश कठेरिया समेत कई पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल

लखनऊ(हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न दलों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव ने सपा के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने दूसरे दलों से आये सपा व बसपा के कई पूर्व सांसद व विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, इटावा से सपा के पूर्व सांसद कमलेश कठेरिया, सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे के.सी.पाण्डेय, पूर्व विधायक आदित्य त्रिपाठी, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा को भाजपा में शामिल कराया। इसी तरह गोरखपुर से सपा छोड़कर आये आदित्य शुक्ला, मथुरा से सीएस धनगर,महराजगंज से श्याम सुन्दर चौरसिया, मऊ से राज कुमार सिंह, शंभू लाल दोहरे व जिला पंचायत सदस्य सोनी पासवान भाजपा में शामिल हुईं।

भाजपा में शामिल नेताओं का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप लोग भाजपा को मजबूत करने का काम करें। हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उप्र की 80 में 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना नरेन्द्र मोदी का सपना है। भारत अब विकासशील नहीं विकसित राष्ट्र होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद कांताकर्दम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular