Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लोनी में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर एक की...

 लोनी में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत, कई घायल

गाजियाबाद(हि.स.)। लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसमें 5-6 लोगों के दबने की सूचना है। मौके से एक व्यक्ति का शव निकाला गया है। बाकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में पांच से छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है है पहले जोरदार धमाका हुआ और फिर मकान गिर गया।

लोनी के रूपनगर कॉलोनी स्थित एक तीन मंजिला मकान आज सुबह भरभराकर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मकान में पांच से छह लोग थे। आसपास के लोगों का कहना है कि इस मकान के अंदर आतिशबाजी और पटाखे बनाने का काम हो रहा था। धमाके के साथ मकान गिरा है। लोगों को मलबे से निकालने का काम चल रहा है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular