Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोनी भाजपा विधायक ने भाकपा नेत्री वृंदा करात के खिलाफ दी तहरीर

लोनी भाजपा विधायक ने भाकपा नेत्री वृंदा करात के खिलाफ दी तहरीर

– गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी के भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने भाकपा नेत्री वृंदा करात के खिलाफ लोनी थाने में दी तहरीर दी है। इस तहरीर में विधायक ने वृंदा करात पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वृंदा व धौलाना के विधायक असलम चौधरी गौ तस्करों के सरगना हैं और देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब कर रहे हैं। साथ ही गौ तस्करों के खिलाफ सख्ती करने वाली पुलिस का मनोबल भी तोड़ रही है।

तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि वृंदा करात व असलम चौधरी गौ तस्करों की सरगना है। वृंदा करात 26 नवम्बर को लोनी में गौकशी करने वाले आरोपियों के परिवार से भेंट की थी। थाना प्रभारी और विधायक नन्दकिशोर गुर्जर पर फ़र्ज़ी एनकाउंटर करवाने का आरोप।

तहरीर में नन्द किशोर ने कहा है कि वृंदा करात के आगमन के बाद गौ तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वामपंथियों के झूठ बोलने की नीति के तहत वृंदा करात भी झूठ बोल रही है। झूठके बल पर वह लोनी समेत देश में दंगा कराना चाहती हैं।

नन्दकिशोर ने कहा है कि भविष्य में लोनी में दंगे होने की प्रबल संभावना है जिसके लिए वृंदा करात और असलम चौधरी ज़िम्मेदार होंगे। भाजपा विधायक ने वृंदा करात के खिलाफ कानूनी करवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular