Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोनी का दम्पति हत्याकांड: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया मौका मुआयना

लोनी का दम्पति हत्याकांड: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया मौका मुआयना

गाजियाबाद(हि.स.)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी में दम्पति हत्याकांड में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। शनिवार को मेरठ जोन के अपर पुलिस निदेशक राजीव सब्बरवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को मामले का जल्दी खुलसा करने के निर्देश दिए।

बलराम नगर में रहने वाले बुजुर्ग सुरेंद्र ढाका व उनकी पत्नी की शुक्रवार को बदमाशों ने तार से गला घोट कर हत्या कर दी थी। बदमाश घर में रखा लाखों रुपए का माल लूट कर ले गए थे। जिस समय हत्या हुई उस समय घर में कोई नहीं था। उनका बेटा ड्यूटी पर गया गया हुआ था। हत्याकांड के बाद पूरे लोनी के इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी हुई है। शनिवार दोपहर को मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल लोनी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को हत्याकांड का जल्दी खुलासा करके आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पीड़ित परिजनों को भी जल्दी ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक भी उनके साथ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular