Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे शमशाबाद, कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण...

 लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे शमशाबाद, कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण की उठाई मांग

– पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के आवास पर पहुंचकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

फर्रुखाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को वह फर्रुखाबाद जनपद पहुंचे थे। मंत्री का काफिला शमशाबाद से गुजरते हुए पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मंत्री को 25 किलो की माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत सीमा से सटे मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने शमशाबाद से चिलसरा मार्ग का चौड़ीकरण, शमशाबाद से इमादपुर कायमगंज मार्ग का चौड़ीकरण, बिरया डांडाबा कुआं खेड़ा खास से कायमगंज मार्ग का चौड़ीकरण, नीबलपुर से अलेपुर मार्ग का चौड़ीकरण, शमशाबाद बायपास मार्ग मंडी समित से पलिया होते हुए ढाई घाट मार्ग सड़क चौड़ीकरण की मांग की।

पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने मंत्री को बताया कि इन मार्गों के चौड़ीकरण से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर राजपूत ने भी अपने विकासखंड क्षेत्र शमशाबाद सात मार्गों के विकास कार्य की मांग उठाई। मंत्री ने कार्यों को पूरा करने के लिए लगभग दो महीने का समय दिया।

चंद्रपाल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular