Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यालय का किया निरीक्षण, नदारद मिले कई...

लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यालय का किया निरीक्षण, नदारद मिले कई अधिकारी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को अपने ही विभाग के मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने एक-एक कमरे में जाकर देखा तो कई अधिकारी अपनी कुर्सी से नदारद मिलें। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है।

मंत्री जितिन प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के बीच अचानक आज लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय पहुंचें। उन्होंने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर को चेक करते हुए विभागाध्यक्ष के मौजूदगी की जानकारी ली। विभागाध्यक्ष के मुख्यालय में होने की जानकारी के तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता के कक्ष में जाकर उनकी मौजूदगी देखी।

इस दौरान कई अधिकारी की गैर मौजूदगी पर मंत्री जितिन प्रसाद ने नाराजगी जताई। मौके पर सेतु के चाक चौबंद बनाये रखने की रिपोर्ट मांगने वाले अधीक्षण अभियंता को भी गैर हाजिर पाया। मंत्री ने सभी अधिकारियों की गैर मौजूदगी की रिपोर्ट तलब की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यालय में अधिकारियों को समय से आना-जाना चाहिए। इसके लिए कोई भी व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार है, जो अधिकारी समय पर अपने कुर्सी पर नहीं आ रहे हैं। बिना बताये छुट्टी पर हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

शरद/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular