Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लोनिवि : पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति सहित कई मांगो को लेकर धरना...

 लोनिवि : पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति सहित कई मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (हि.स.)। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पदोन्नति, पुरानी पेंशन सहित एसीपी एवं अन्य मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के कार्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया।

अधीक्षण अभियंता रमाशंकर यादव आये और मुख्य अभियंता के कार्यालय में जाकर बैठ गये। कर्मचारियों की समस्या को नहीं सुना जिससे कर्मचारियों मे भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी के आक्रोश को देखते हुये संघ ने सात फरवरी को पुनः धरना प्रदर्शन करने एवं धरना स्थल पर पंचायत कर अगली रणनीति बनाने का निर्णय लिया है।

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष फूलचंद यादव ने संचालन जनपद मंत्री राम अचल पॉल ने किया। धरना प्रदर्शन को संघ के पूर्व मंत्री राधेश्याम कुशवाहा, संरक्षक राजेन्द्र बाबू केशरवानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सुफल वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर मिश्र, मण्डल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद उपाध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, संयुक्त मंत्री धर्मराज यादव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री लालजी पाल सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular