Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोनिवि के विभागाध्यक्ष ने फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया औचक निरीक्षण

लोनिवि के विभागाध्यक्ष ने फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया गया तथा निर्माणाधीन समस्त भवनों की समीक्षा भी की।

विभागाध्यक्ष ने ईपीसी कान्ट्रेक्टर जीएस एक्सप्रेस के डायरेक्टर संदीप आनन्द को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। वर्तमान में परियोजना का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस अवसर पर पीएमसी के सक्षम प्रतिनिधि के उपस्थित न होने पर प्रमुख अभियन्ता ने नाराजगी जताई तथा निर्देश दिये कि अनुबन्ध के मानक के अनुसार टेस्टिंग की जाए, प्रयोगशाला में सभी टेस्टिंग उपकरण की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसमें गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य को पूर्ण किया जाए। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। निरीक्षण के अन्त में मनोज कुमार गुप्ता द्वारा निर्माणाधीन इंस्टीट्यूट परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

उन्होंने कहा कि गृह विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पोषित फॉरेन्सिक साइंस इस्टीट्यूट, पिपरसण्ड का निर्माण ईपीसी मोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत 207.02 करोड़ है, जिसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था को 100 करोड़ उपलब्ध कराया जा चुका है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular