Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडालोडिंग ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो की मौके पर...

लोडिंग ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो की मौके पर मौत एक गंभीर

संवाददाता।

नवाबगंज (गोंडा) l नवाबगंज वजीरगंज थाना क्षेत्र सीमा पर बाइक व लोडिंग ट्रक टक्कर से बाइक सवार दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस टीम ने लोडिंग ट्रक को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है मृतक मे से एक की पहचान उसके पास मौजूद आधार कार्ड के आधार पर अशरफपुर बलरामपुर के रूप में की गई है
मिली जानकारी अनुसार नवाबगंज वजीरगंज थाना क्षेत्र सीमा किशुनदासपुर मनकापुर मार्ग पर बाइक से सवार तीन लोग मनकापुर तरफ जा रहे थे कि सामने से आ रही ओवरलोडिंग ट्रक चपेट मे आने से दो की मौके पर मौत हो गया जबकि तीसरे की हालत गंभीर बना हुआ है इसी बीच घटना की सूचना 112 को लोगों ने दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल को हास्पिटल पहुंचाया तथा लोडिंग ट्रक को कब्जे में ले लिया , इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष वजीरगंज चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर आगे की जांच की जा रही है एक मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान बलरामपुर अशरफपुर रामसूरत की हो रही है बाकी अन्य की पहचान अभी नही हो पाया है मृतक के शव को कब्जे मे ले लिया गया हैl

RELATED ARTICLES

Most Popular