Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक सेवा आयोग के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

लोक सेवा आयोग के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश

झांसी (हि. स.)। नगर के 36 केन्द्रों पर रविवार को लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 9:30 पर प्रथम पाली की परीक्षा का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के परीक्षा केंद्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, न्यू परीक्षा भवन एवं कुछ अन्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व योजना के अनुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर के 36 केंद्रों पर रविवार को आयोजित लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 16 हजार 410 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:30 से 11:30 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 4:30 तक संपन्न होगी। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहें।

जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि हर हाल में नकल विहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा कराया जाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular