Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरलोक निर्माण विभाग ने बलरामपुर राजमार्ग की जमीनों को खाली कराने के...

लोक निर्माण विभाग ने बलरामपुर राजमार्ग की जमीनों को खाली कराने के लिए अभियान चला

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) :
बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने बलरामपुर राजमार्ग की जमीनों को खाली कराने के लिए अभियान चलाया। उतरौला कोतवाली के सामने से अमया देवरिया गांव की सीमा तक मुख्य मार्ग के दोनों किनारों तक 92 फीट की लंबाई तक की पटरी को दो जेसीबी लगा कर पक्के मकान, टिन शेड, ढाबली व अन्य कब्जे खाली कराए गए। फक्कड़ दास मंदिर पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम के साथ स्थानीय लोगों की कहासुनी भी हुई लेकिन पुलिस ने मामले को नियंत्रित करते हुए अभियान जारी रखा। लगभग दो सौ मकान व दूकानों के सामने से अतिक्रमण खाली कराया गया। अभियान के दौरान उतरौला एसडीएम संतोष ओझा, उतरौला सीओ उदयराज सिंह, ईओ अवधेश वर्मा प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, पुलिस व पीएसी के जवान समेत नगरपालिका के सफाईकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular